फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया धुरेकी मामले के चारों आरोपी जेल भेजे, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने सोमवार को मुड़िया धुरेकी मामले के चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। उनमें एक आरोपी ने तमंचा लेकर फेसबुक पर अपना वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसका तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात मुड़िया धुरेकी कस्बे में बंदरों को चने खिलाने के दौरान इमरान, रिजवान, जुबैर और बिल्ला ने मोहित कुमार पर हमला कर दिया था। उसके साथ मारपीट की थी और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था। इस संबंध में मोहित ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी दौरान आरोपी इमरान का फेसबुक पर एक वीडियो भी वायरल हुआ। इमरान ने उसे खुद ही पोस्ट किया था। वह तमंचा लेकर उसका प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था। रविवार शाम पुलिस ने रिजवान, जुबैर और बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इमरान भी पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया। तमंचा लेकर वीडियो वायरल करने के संबंध में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। सोमवार दोपहर चारों आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें