फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
मृतक जरीफ। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर ग्राम सालिक नगला के नजदीक एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे क्षेत्र के गांव घूरनपुर मोनिस (19), जरीफ (18) और फरहान (18) की मौत हो गई। तीनों युवक जलसा देखकर घर लौट रहे थे। उस दौरान वे हेलमेट नहीं लगाए थे और एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

मोनिस पुत्र रियाज, जरीफ पुत्र शरीफ और फरहान पुत्र इस्माइल बृहस्पतिवार रात मुजरिया क्षेत्र के गांव सेमरा में जलसा देखने बाइक से गए थे। परिवार वालों के मुताबिक तीनों युवक शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सेमरा गांव से घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर सालिक नगला गांव के नजदीक अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों युवक इधर-उधर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को सहसवान के स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां डॉक्टर ने मोनिस को मृत घोषित कर दिया जबकि जरीफ और फरहान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फरहान ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया और जरीफ की अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

शादी के घर में मातम, बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से टकराकर मरे मोनिस की बहन की शुक्रवार को बरात आनी थी। घर में टेंट लग चुका था। परिवार वाले शादी की तैयारियों में लगे थे लेकिन इस शादी से पहले ही मोनिस की मौत हो गई। इससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। युवक के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए दफन कर दिया गया।
हादसा सुबह छह बजे हुआ था। उस वक्त गांव घूरनपुर निवासी मोनिस (19) पुत्र रियाज, जरीफ (18) पुत्र शरीफ और फरहान (18) पुत्र इस्माइल तीनों दोस्त मुजरिया इलाके से जलसा देखकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई और तीनों युवकों की मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने किसी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
बताते हैं कि शुक्रवार शाम मोनिस की बहन हुश्नूर उर्फ नन्ही की शादी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। उसके घर में टेंट लग चुका था। रात ही गांव वालों और मेहमानों के लिए खाना बनाया जा रहा था। सुबह ग्रामीणों की दावत शुरू होती। इससे पहले मोनिस की मौत की खबर मिल गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने केवल पंचायतनामा भरकर शव को परिवार वालों को सौंप दिया। दोपहर के समय मोनिस के शव को दफन कर दिया गया। उसकी बहन की शादी टल गई। शाम को फरहान और जरीफ के शव दफन किए गए।
तेज रफ्तार थी बाइक, पेड़ से टकराकर 50 मीटर दूर उछलकर गिरी
बदायूं। शुक्रवार सुबह हुए हादसे की मुख्य वजह यातायात नियमों की अनदेखी रही। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला के मुताबिक तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे। उनमें से कोई हेलमेट नहीं लगाए था। उस दौरान बाइक काफी तेज दौड़ रही थी। बताते हैं कि जहां हादसा हुआ। उस स्थान पर तीव्र मोड़ है। बाइक ज्यादा तेज होने से मोड़ पर घूम नहीं सकी और सीधे जाकर पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों युवक पेड़ से टकराकर वहीं गिर गए जबकि बाइक उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरी, जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई। संवाद

मृतक मोमिन। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें