फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन डालकर विवाहिता को जलाया, पति पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ में 21 वर्षीय विवाहिता शिखा राठौर को केरोसिन डालकर जलाकर मारने की कोशिश की गई। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने में छोटी बहन भी झुलस गई। पिता ने विवाहिता के पति पर एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

ग्राम कुरऊ निवासी शिखा राठौर और गांव के ही मोहित पटेल ने प्रेम विवाह किया था। आरोपी मोहित पटेल पूर्व प्रधान जयवीर सिंह का बेटा है। शिखा के पिता संतोष सिंह के मुताबिक उन्हें इस प्रेम विवाह पर कोई एतराज नहीं था लेकिन शादी करने के बाद से ही मोहित ने उनकी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उसके फोटो फेसबुक पर वायरल करना शुरू कर दिए। उसके परिवार वालों ने भी शिखा को परेशान किया। इससे शिखा अपने घर आकर रहने लगी। पिता ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना।
आरोप है कि विगत 13 जून को आरोपी उनके घर पर आया और शिखा पर केरोसिन डालकर जला दिया। आग बुझाने में उसकी छोटी बेटी भी झुलस गई। जब वह घर पहुंचे, तब उन्होंने शिखा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चलता रहा। उस समय बच्चों ने कुछ नहीं बताया लेकिन अब उन्होंने इस घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर संतोष सिंह ने मोहित के खिलाफ हत्या की कोशिश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें