बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नवादा में तैनात आंगनबाड़ी वर्कर खुशनुमा बी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र के मुताबिक आंगनबाड़ी वर्कर से स्पष्टीकरण मांगा गया था। कई बार उसे पत्र भेजा गया। कार्यालय में आने पर स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन उसने स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस पर उसका मानदेय रोक दिया गया। उसका चार्ज दूसरी आंगनबाड़ी वर्कर को दे दिया गया। जब मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि यहां सामान्य की दो जगह थीं। एक महिला को गरीबी रेखा से नीचे वाला कार्ड लगाने पर नौकरी मिल गई जबकि खुशनुमा को विधवा होने पर नौकरी मिली लेकिन उसने अपना फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर बनवाकर लगाया था। इसमें परमू गांव के मुकेश गुप्ता और नवादा के सलीम का भी पूरा सहयोग था। इस पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। संवाद