फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में रोककर युवक को चाकू, पत्नी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक को चाकू और उसकी पत्नी को गोली मार दी।
विज्ञापन

जरीफनगर निवासी राजेश (28) के मुताबिक शुक्रवार देर शाम वह अपनी पत्नी सुमन (25) के साथ ससुराल कोठा से बाइक से घर लौट रहा था। उसकी बाइक भोजीपुरा पावई गांव से निकलकर महावा पुल के नजदीक पहुंची थी, तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। उसको जांघ पर चाकू मार दिया और उसकी पत्नी को बांह में गोली मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। युवक अपने दुश्मनों पर हमला करने का आरोप लगा रहा है, तो वहीं थाना पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें