फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी की युवती पर फायर करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने अमेठी की युवती पर फायर करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी इमरान पुत्र जलालुद्दीन अमेठी जिले की एक युवती को हरियाणा से लेकर आया था। वह बिल्सी बस स्टैंड पर उतरा। वहीं अपने दोस्त इस्लामनगर के गांव मईकलां निवासी जीशान पुत्र आजाद को बुला लिया। जीशान ही उसके कहने पर तमंचा लेकर आया था। यहां से युवती को बाइक पर बैठाकर इस्लामनगर का मेला दिखाने ले जा रहे थे कि रास्ते में उस पर फायर कर दिया। गोली उसको सिर से छूती हुई निकल गई थी। इससे युवती बाल-बाल बच गई। उसी समय से दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। इधर, युवती प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर लौट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें