सैदपुर (बदायूं)। शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सैदपुर के गैंगस्टर अकरम कुरैशी की साढ़े सात लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।
शाम के समय तहसीलदार अशोक कुमार सैनी, एसओ प्रकाश सिंह और हलका लेखपाल मंजुल कुमार सैदपुर कस्बा पहुंचे। उन्होंने कस्बे में खड़े होकर मुनादी कराई। गैंगस्टर अकरम कुरैशी का मकान खाली कराया गया। उसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मकान को सील करा दिया। उसके बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अकरम कुरैशी ने अवैध रूप से यह संपत्ति एकत्र की है। संवाद