ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर खुद के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है।
उसका कहना है कि पत्नी खेतों में शौच जाने की बात कहकर घर से गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं आई तो वह उसको तलाश करता हुआ खेतों की ओर पहुंच गया, जहां उसकी पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे। जब उसने अपनी पत्नी को टोका तो वह हमलावर हो गई। विरोध करने पर उसके प्रेमी ने भी उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह अपनी जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। युवक ने इस संबंध में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद