फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से रुपये लूटने वाले दो गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के सामने किसान से लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को वजीरगंज निवासी रामविलास जमीन का बैनामा कराने आए थे। जमीन का बैनामा नहीं हुआ तो वह लावेला चौक की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उनसे करीब एक लाख रुपये लूट लिए लेकिन भीड़ ने दोनों लुटेरों को मौके पर पकड़ लिया। उन्होंने भीड़ से बचने के लिए 50 हजार रुपये ऐसे ही उछाल दिए। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें नहीं छोड़ा। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रिंकू उर्फ अर्जुन निवासी ग्राम अजीजपुर शाहजहांपुर और बबलू निवासी मीरा सराय थाना सिविल लाइंस बताया। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार दोपहर दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें