फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल बांधने से मना करने पर दबंगों ने साधु को पीटा

विज्ञापन
ुयल साधु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में नाधा-इस्लामनगर रोड पर भमोरी गांव के नजदीक आम बाबा के मंदिर पर दबंगों ने साधु को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग साधु अमरपुरी कई साल से मंदिर पर रहकर सेवा कर रहे हैं। वह राहगीरों और श्रद्धालुओं की सेवा भी करते हैं। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वह मंदिर में सफाई कर रहे थे। तभी शिकारपुर गांव के दो लोग अपनी बैलगाड़ी लेकर आए। मंदिर परिसर में बैलगाड़ी खड़ी कर बैल बांधने लगे। साधु ने उन्हें बैल बांधने को मना किया। इससे दोनों आगबबूला हो गए और साधु पर हमला कर दिया। उन्होंने साधु को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साधु वहीं बेहोश होकर गिर गए। शोरशराबा सुनकर तमाम लोग पहुंच गए। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस साधु को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उन्हें भर्ती करा दिया गया है। साधु ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें