फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूटी, ढाई बीघा फसल जली

विज्ञापन
नगला जाटान में बिजली लाइन गिरने से जली गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अगोल के मजरा नगला जाटान में मंगलवार शाम किसान कुंवरपाल अपनी गेहूं की फसल को काट रहे थे। तभी खेत के ऊपर से गुजर रही 11000 केवीए बिजली लाइन अचानक गिर गई। चिंगारी उठीं तो कटी पड़ी फसल में हवा के साथ आग लग गई। किसान के करीब ढाई बीघा गेहूं की फसल जल गई। बताते हैं कि उस समय कुंवरपाल उसी लाइन के नीचे बैठकर गेहूं काट रहा था। तभी पास के खेत में भूसा ढो रहे किसानों ने दौड़कर उसे लाइन के नीचे से खींचकर दूर कर दिया। वरना कुंवरपाल भी करंट का शिकार हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें