बदायूं। शहर में एक युवक का तमंचे का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो डीएम रोड ऑफिसर्स कॉलोनी के रहने वाले एक युवक का है। वीडियो के मुताबिक युवक तमंचे में कारतूस डाल रहा है। वह तमंचा भी लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। संवाद