फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के एक हमलावर को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल कुंवरसहाय पट्टी में 10 अप्रैल की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया, इसमें चले लाठी-डंडों से एक पक्ष की ओर से वकील अर्जुन सिंह समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित की ओर से गांव के लवलेश शर्मा, गोविंद एवं मुकेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट कराई गई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी नरेश चंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इधर, तहसील बार एसोसिएशन ने हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर एक ज्ञापन सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा को सौंपा। इस मौके पर बार के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा, बिजेंद्रभानु सिंह, अजयपाल सिंह, रामप्रकाश, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें