फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की स्कूल में बंद कर पिटाई करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को मूसेपुर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र रोहित को उसी के गांव के आशीष पुत्र वीरेंद्र सिंह ने अपने तीन-चार साथियों के साथ ले जाकर गांव सिंगथरा के स्कूल में बंद कर दिया था और जमकर पीटा था। सूचना मिलने पर उसके पिता ईश कुमार शर्मा ने गांव वालों के साथ जाकर उसे उन लोगों के चंगुल से छुड़ाया था। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशीष तथा उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश भी दी, मगर वे हाथ नहीं आए। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी आशीष को पकड़कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें