फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड मामला : दोषी सहायक अध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक अंबियापुर के प्राथमिक विद्यालय रायपुर बुजुर्ग में दिनेश और मधु नाम के दंपती अपनी बेटी आरती का एडमिशन कराने के लिए पहुंचे थे। अभिभावकों ने जब आधार कार्ड शिक्षिका को दिया तो उस पर मधु का पांचवा बच्चा लिखा था। आरोप है कि वहां पर तैनात सहायक अध्यापिका एकता वार्ष्णेय ने दाखिला लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने की बजाय आधार कार्ड को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मुख्यमंत्री योगी तक गूंज पहुंची और बच्ची को उसका हक मिल सका। इसको गंभीर चूक मानते हुए बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार रात शिक्षिका को निलंबित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें