फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पहुंचा युवक, बोला-वार्ड सदस्य पीटता है और सिपाही से पिटवाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक मोहल्ला निवासी जतिन ने वार्ड सदस्य और कोतवाली के एक सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जतिन के मुताबिक वार्ड सदस्य उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। उसके चार बेटियां हैं। साल 2018 में एक बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद दूसरी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसकी हालत ये हो गई कि वह घर से निकल तक नहीं पा रहा है। वार्ड सदस्य के कोतवाली के एक सिपाही से अच्छे संबंध हैं। पहले वार्ड सदस्य उसके साथ मारपीट करता है। बाद में कॉल करके सिपाही को बुला लेता है। फिर सिपाही उसके साथ मारपीट करता है। सिपाही उसे पकड़कर कभी कोतवाली नहीं ले गया। वह चौकी पर ले जाकर मारपीट करता है। 29 और 31 मार्च को भी उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसने वार्ड सदस्य की वीडियो बना ली। वह मारपीट करने उसके घर आया था। उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने वार्ड सदस्य और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें