बदायूं। एडीओ पंचायत के आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमवार को कार्रवाई कर दी गई। उन्हें जिला मुख्यालय अटैच किया गया है।
रविवार को एक ब्लॉक के एडीओ पंचायत का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर अधिकारियों के पास पहुंचा था। इसमें एक और युवक दिखाई दे रहा था जो सफाईकर्मी बताया जा रहा था। सीडीओ ऋषिराज ने इस वीडियो की सत्यता की जांच कराई। पता लगा कि दूसरा युवक सफाईकर्मी नहीं है। ऐसे में निलंबन जैसी कार्रवाई का खास आधार नहीं बचा। तब एडीओ पंचायत को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। संवाद