फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल वार्ड सदस्य के पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। सड़क हादसे में घायल वार्ड सदस्य के पति की रविवार को इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो निवासी ममता देवी वार्ड सदस्य हैं। करीब एक माह पहले उनके पति नागेश उर्फ हृदेश मोहल्ले की निर्मला के साथ बाइक पर बदायूं जा रहे थे। तभी रास्ते में लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस पर परिवारवाले उन्हें दिल्ली ले गए। जहां इलाज के दौरान निर्मला का एक हाथ काटना पड़ा। जबकि रविवार सुबह नागेश की मौत हो गई। उनका शव दिल्ली से अलापुर लाया जा रहा है। उनके पांच बेटे और एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें