फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
अलापुर थाने में गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। थाना पुलिस ने एक तस्कर को 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और एसआई अर्जुन सिंह थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पकड़ा गया। उसके पास एक बैग बरामद हुआ। उसकी तलाशी ली गई तो बैग में 12 किलो गांजा निकला। पुलिस के मुताबिक इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। पकड़े जाने के बाद आरोपी थाने लाया गया था। जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम कामिल उर्फ करीम पुत्र शाबिर निवासी वार्ड नंबर आठ उसहैत बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दूसरे प्रांतों से गांजा लाकर जिले के अलग-अलग स्थानों पर या फिर नजदीकी जिलों में गांजा सप्लाई करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार दोपहर तस्कर को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें