उझानी। आधार कार्ड सेंटर के नाम पर 36 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है।
खजुरारा निवासी राजेश के बेटे का गांव में जनसेवा केंद्र है। आरोप है कि जनवरी में कुंवरगांव क्षेत्र का एक युवक उसके केंद्र पर पहुंचा और आधार कार्ड संशोधन के लिए आईडी मुहैया कराने के नाम पर उसे झांसे में ले लिया। उसने तीन बार में करीब 36 हजार रुपये ले लिए। एक बार उसके खाते तो दो फिर मोबाइल एप से रुपये ट्रांसफर किए गए। उसे आईडी नहीं मिली तो आरोपी से संपर्क साधा। आरोपी ने हकीकत बताने के बजाय उसे फिर गुमराह कर दिया। इसके बाद बेटे के साथ ठगी का अहसास होने पर राजेश बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। संवाद