सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े सात बजे एक पक्ष के गुलफाम, सलमान और दूसरे पक्ष के कमलेश व सुरेंद्र तालाब किनारे बैठे थे। इसी दौरान उनके बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष लाठी-डंडे निकाल लाए। उन्होंने एक-दूसरे को जमकर पीट दिया। इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सलमान को बरेली रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद