बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जवाहरपुरी मोहल्ले में रविवार रात ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये की चोरी हो गई।
जवाहरपुरी निवासी रजत गुप्ता अपने घर के नजदीक किराना की दुकान चलाते हैं। उसी में उनका ग्राहक सेवा केंद्र भी है। रविवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए। सोमवार सुबह वह दुकान पहुंचे। तब उन्हें चोरी का पता चला। चोर किसी तरह छत पर चढ़कर सीढ़ियों के सहारे नीचे उतर आए और उन्होंने सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़ लिया। उसके बाद चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये और कुछ सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद