फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: युवक की गला घोंटकर हत्या, तीन साल पहले शादीशुदा युवती से रचाई थी शादी, आखिरी बार भाई संग गया था देखा

Wed, 10 Aug 2022 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

दौलतपुर गांव निवासी भौतान सिंह पुत्र ताराचंद करीब तीन साल पहले अपने परिवार की शादीशुदा युवती को ले गया था। उससे भौतान सिंह ने शादी कर ली। तब से वह उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक भौतान सिंह एक दिन पहले ही अपने गांव आया था। शुक्रवार शाम गांव जाने वाली सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। उसके नजदीक में ही बाइक खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार शाम 30 वर्षीय भौतान सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रात में सड़क किनारे पड़ा मिला। वहीं उसकी बाइक खड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी अपने भाई के साथ मारपीट हुई थी। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीन साल पहले वह परिवार की एक युवती को ले गया था, इसी रंजिश में हत्या होना बताई जा रही है।

विज्ञापन


ग्राम दौलतपुर निवासी भौतान सिंह पुत्र ताराचंद करीब तीन साल पहले अपने परिवार की शादीशुदा युवती को ले गया था। उससे भौतान सिंह ने शादी कर ली। तब से वह उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक भौतान सिंह एक दिन पहले ही अपने गांव आया था। शुक्रवार शाम गांव जाने वाली सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। उसके नजदीक में ही बाइक खड़ी हुई थी। युवक के गले में मफलर का फंदा कसा था।

कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को बुलाकर पूछताछ की। जहां लोगों ने बताया कि शाम के समय भौतान सिंह और उसके भाई को शराब पीते हुए देखा था। बाद में उनके बीच मारपीट भी हुई थी। इससे पुलिस भाई पर ही शक कर रही है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी उनसे पूछताछ चल रही है। भौतान सिंह की हत्या में युवती को ले जाने की रंजिश व जमीन का विवाद होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इससे पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


दौलतपुर गांव में एक युवक की हत्या हुई है। कुछ लोगों ने बताया था कि युवक का अपने सगे भाई से विवाद हुआ था। इससे उसके भाई को तलाश किया जा रहा है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें