बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गहोरा में मजदूरी मांगना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के जसपाल वाल्मीकि के मुताबिक उनकी मां जसवीर के यहां काम करती थीं। इससे जसवीर पर उनके 18 हजार रुपये आ रहे थे। बृहस्पतिवार शाम उनकी मां अपने रुपये लेने जसवीर के घर गईं। तब जसवीर ने उन्हें 12 हजार रुपये ही देने को कहा। जब उन्होंने पूरे रुपये देने की बात कही तो जसवीर और विपिन ने जसपाल व उनकी बेटी काजल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे दोनों पिता-पुत्री को सिर में गहरी चोट आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जसवीर और विपिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों पिता-पुत्री को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद