बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने बिसौली से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, कौरेरा के प्रधान मनोज कुमार, सीकरी के आस मोहम्मद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ चुनाव आचार संहिता और कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर आसफपुर चौकी इंचार्ज राजेश कौशिक की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सपा प्रत्याशी ने बिना अनुमति के गांव सीकरी में चुनावी सभा का आयोजन किया। संवाद