बदायूं। मुजरिया पुलिस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुधाकर शर्मा के निर्देश पर हूटर और भाजपा का झंडी लगी स्विफ्ट कार को सीज कर दिया।
मंगलवार को मुजरिया एसओ राम अवतार सिंह, एसआई उरेंद्रपाल सिंह समेत अन्य स्टाफ के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनको हूटर और भाजपा का झंडी लगी स्विफ्ट कार आती दिखी। कार को रोक कर पूछताछ की तो पता लगा कि इसमें भाजपा के जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह उर्फ झंडू बैठे थे। कार को विनोद नाम का चालक चला रहा था। कार पर जिला पंचायत सदस्य, मंडल प्रभारी भाजपा लिखा था। चेकिंग टीम में शामिल स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कार के कागजात और परमीशन मांगी तो यह लोग नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने कार को सीज कर दिया और मामले में आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद