बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को आप पार्टी की चुनाव संबंधी सामग्री के साथ दबोच लिया। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को एसआई यशपाल सिह और बिल्सी विधानसभा के मजिस्ट्रेट शशांक शुक्ला उझानी दिधोनी पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रहे थे। करीब दो बजे तीन व्यक्ति अपने हाथ में चुनाव से संबंधित सामग्री लिए खड़े थे। रोककर नाम पता पूछा तो पहले उन्होंने अपने नाम मुनेंद्र निवासी ग्राम शेखानगला थाना मुजरिया, मटरू निवासी रिसौली और प्रेमपाल निवासी शेखा नगला थाना मुजरिया बताया। तीनों के पास से आम आदमी पार्टी के बिल्सी प्रत्याशी की प्रचार सामग्री मिली। इनसे यह सामग्री जब्त करके सील कर दी गई। इनके खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। संवाद