बदायूं। कादरचौक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। उस गांव की महिला का आरोप था कि वह मंगलवार शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी। तभी राजू ने पकड़ लिया और उसे खेत में खींचकर ले गया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने तुरंत तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। संवाद