फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल में बड़ा अंतर मिलने पर खितौरा का धर्मकांटा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बुधवार सुबह तौल में अंतर मिलने पर तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा में विधिक बांट माप निरीक्षक ने एक धर्मकांटे को सीज कर दिया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी ने पिछले दिनों एक शिकायत विधिक बांट माप विभाग के इंस्पेक्टर अंकित अग्रवाल एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह से की थी। कहा था कि खितौरा के गणेश धर्मकांटे की तौल में अंतर की शिकायतें मिल रही हैं। बुधवार को टीम गणेश धर्मकांटा खितौरा पर पहुंची। वहां टीम ने बाटों को देखा। कांटे पर बांट नहीं मिले। जब कांटा चेक किया तो 25 से 30 किलो का अंतर पाया गया। इसके बाद इंस्पेक्टर अंकित अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए इस कांटे को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य धर्मकांटा संचालकों में हलचल रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें