बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम में एक युवक पुलिस देखकर छत से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि शिवपुरम मोहल्ले के एक घर में जुआ चल रहा था। इस दौरान कुछ जुआरियों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। उस घर में शोर शराबा सुनकर नजदीक से गुजर रहे लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। उनमें गांधी नगर निवासी एक युवक दूसरी मंजिल से कूद गया। इससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। परिवार वालों का कहना है कि युवक अपने उधारी के रुपये लेने गया था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने ही उसे छत से फेंक दिया। अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है। संवाद