फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो ऑटोलिफ्टर पकड़े, आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करते एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने शेखूपुर इलाके से दो ऑटोलिफ्टर पकड़े हैं, उनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सुबह सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, एसआई धर्मेंद्र सिंह और प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ शेखूपुर रेलवे फाटक के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर उनसे कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। बाद में जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम उझानी के अयोध्यागंज निवासी सतेंद्र उर्फ सत्ते और बिल्सी में बस स्टैंड निवासी मोहित गोस्वामी बताए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आठ बाइक और बरामद कीं। उन्होंने कचहरी और राजकीय मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी करना कबूल किया। यह भी बताया कि वे नंबर प्लेट बदलकर लोगों को आठ-दस हजार में बाइक बेच देते थे। इनमें सतेंद्र के खिलाफ 12 और मोहित पर एक मामला दर्ज है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें