फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब के सेल्समैन को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर खादर में शनिवार रात देसी शराब के सेल्समैन को गोली मार दी। थाना क्षेत्र के गांव चितरी निवासी राजेश 33 लालपुर खादर गांव में स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन है। राजेश के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे उनकी दुकान पर पड़ोसी गांव कुढ़रा मझरा के तीन लोग शराब खरीदने आए। उन्होंने शराब के रुपये मांगे तो उन्होंने राजेश को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीन आरोपियों में दो करीब एक माह पहले इसी दुकान पर सेल्समैन थे लेकिन ठेकेदार ने उन्हें दुकान से हटा दिया था। इसी बात को लेकर उनकी राजेश से रंजिश चल रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें