फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि खैरपुर खैराती गांव के पास ज्यारत के सामने आम के बाग में कुछ बदमाश देखे गए हैं। इस पर एसआई राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर उन्हें घेरने की कोशिश की। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया। उन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। उन्होंने अपने नाम बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अफजाल, मुहीउद्दीनपुर निवासी आरिफ और सहसवान के शहबाजपुर मोहल्ला निवासी बहारे आलम बताए। पुलिस उनके पास से दो तमंचे, कारतूस और छुरा बरामद किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें