बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में कुशीनगर जिले की एक किशोरी को बेचने का मामला सामने आया था। इसमें किशोरी की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एक आरोपी समेत एक अन्य को फिलहाल जेल भेज दिया था जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर, किशोरी के बयान की वीडियो बनाने के मामले में लापरवाही बरतनेे पर पीआरवी के सिपाही अबरार अहमद को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने लाइन हाजिर करके मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है। आरोप है कि वीडियो में किशोरी का पूरा चेहरा दिखाई दे रहा है जो नियमविरुद्ध है। सिपाही ने विधिवत तरीके से थाना प्रभारी को भी वीडियो नहीं सौंपी। कई अन्य बिंदुओं पर जांच होनी है। संवाद