फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अस्पताल में प्रसूता समेत तीन लोगों की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाते हुए। संवाद
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। नगर में नए खुले निजी अस्पताल में शनिवार रात नौ बजे प्रसूता और पेट में पल रहे नवजात समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिस पर जब तीमारदारों ने हंगामा किया तो डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर स्थिति संभाली। मोहल्ला बुध बाजार निवासी सुखवीर काफी समय से गुर्दे की पथरी से पीड़ित थे। परिवार के मुताबिक करीब बीस दिन पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। यहां चिकित्सक ने सुखवीर को आपरेशन कराने की सलाह देकर भर्ती कर लिया। शनिवार देर शाम आपरेशन के दौरान सुखवीर की हालत बिगड़ गई। कुछ समय बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी समय डॉक्टर ने सुबह भर्ती कराई गई प्रसूता अर्चना पत्नी ज्ञानेंद्र निवासी मोहल्ला नंबर दो वजीरगंज को हालत बिगड़ने पर अल्ट्रासाउंड कराने भेज दिया। अर्चना को परिवार के लोग एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। बाद में परिवार के लोग उसका शव भी लेकर अस्पताल आ गए। प्रसूता के साथ उसके पेट में पल रहे नवजात की धड़कन भी रुक चुकी थी। रात साढ़े दस बजे अर्चना व सुखवीर के परिवार के लोगों व परिचितों की भीड़ अस्पताल पर जुटी और उन्होंने हंगामा किया तो अस्पताल से स्टाफ भाग गया। सूचना पर कोतवाल ऋषिपाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका अर्चना का मायका बिसौली क्षेत्र के गांव पिंदारा में है। डेढ़ वर्ष पहले ही उसका विवाह वजीरगंज निवासी ज्ञानेंद्र के साथ हुआ था। पुलिस ने देर रात ऋषिपाल के शव को सील करा दिया। अर्चना के परिवार को भी कार्रवाई कराने के लिहाज से पोस्टमार्टम की सलाह दी गई। देर रात पुलिस मौके पर थी, हालांकि हंगामा शांत हो चुका था।
विज्ञापन

-
अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। परिवार की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- विनय कुमार सिंह, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें