फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के रिसौली गांव में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रिसौली की समपुरा पट्टी निवासी अतर सिंह (28) की दो दिन पहले रास्ते के विवाद को लेकर अपने पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। अतर सिंह अपनी जमानत कराने के बाद घर आया और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवारवाले उसे इलाज के लिए पहले उझानी और बाद में बदायूं ले गए। दोपहर के बाद उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें