फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे के विवाद में महिला को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। घूरे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने चाकू मारकर ने महिला को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी अशोक का घूरा गांव के पास ही पड़ता है। अशोक के घूरे पर ही कब्जे के नीयत से गांव का मोरपाल भी घूर डालने लगा। अशोक ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों के बीच तकरार हो गई। आरोप है कि मोरपाल अपने छोटे भाई के साथ अशोक के घर में घुस गया और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव कराने अशोक की मां नीलम देवी आई तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें