फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा सांड का वध करते दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्राली बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। गुरुवार देर शाम पुलिस ने ददमई गांव के नजदीक रेलवे लाइन किनारे दो लोगों को छुट्टा सांड का वध करते हुए दबोच लिया। उनके पास से एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद हुई है। बताते हैं कि दोनों गो-तस्कर सांड को ट्रैक्टर-ट्राली में बांधकर रेलवे लाइन किनारे ले गए थे। कुछ लोगों ने उन्हें सांड ले जाते हुए देखा था। स्थानीय लोगों ने सांड का वध होने की आशंका जताई। इस पर पुलिस को फोन कर दिया। इससे पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। तस्करों ने सांड को पैर बांधकर डाल लिया था। उसका वध नहीं कर पाए थे। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया है। उनका ट्रैक्टर-ट्राली अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों तस्करों को पूछताछ की जा रही है। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि तस्करों से डोडा भी बरामद हुआ है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें