उसहैत (बदायूं)। कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी वाहिद (37) पुत्र फय्याज 21 जुलाई को अपनी ससुराल बिल्सी के मोहल्ला तकिया में झुलस गया था। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहरखां सराय में किराये के मकान में रहता था और शहर में टेंपो चलाता था। परिजनों का आरोप था कि वाहिद को उसकी पत्नी जैबुल निशा और सास शाहबानो ने केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया था। उन्होंने सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से वाहिद का बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। उसके शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार वाले देर शाम शव को लेकर उसहैत पहुंचे। उसके बाद वाहिद के शव को दफन कर दिया गया। संवाद