फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरा करंट, सफाई कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदायन (बदायूं)। इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा रुदायन में बुधवार रात एक सफाई कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। सफाई कर्मचारी महेंद्र वाल्मीकि नगर पंचायत में तैनात था। बुधवार रात वह अपने घर में पंखा लगाकर सो रहा था। गुरुवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्हें सफाई कर्मचारी मृत मिला। परिजनों के अनुसार उसके बराबर में लगे पंखे में करंट आ रहा था। करंट लगने से महेंद्र की मौत हो गई। इस पर सफाई कर्मचारी के परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों से जानकारी ली लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सफाई कर्मचारी के तीन बेटे हैं। मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद शर्मा ने उसके परिवार वालों को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें