उसावां। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को डोडा चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी, पुलिस जैसे ही कस्बे से बाहर पहुंची, तभी उदैया नगला मोड़ के पास दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, थाना पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों लोगों को पकड़ लिया, जिनके पास से थाना पुलिस को दो किलो पांच सौ ग्राम डोडा चूर्ण मिला। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम राधेश्याम पुत्र कलक्टर व अवधेश पुत्र हरीराम निवासी ग्राम उदैया नगला थाना उसावां बताया। पुलिस ने बताया कि ये तस्कर कलान ,शाहजहांपुर क्षेत्र में डोडा चूर्ण सप्लाई करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। ब्यूरो