फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला शाहजहांपुर के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाने के कस्बा म्याऊं में रविवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवक का शव ईंट भट्ठा के पास बाग में आम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर एसओ कृष्ण गोपाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। शव को उतारने के बाद शिनाख्त कराई गई। उसकी शिनाख्त शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव बराकलां निवासी कल्लू पुत्र मेहरबान के रूप में हुई थी। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। कल्लू करीब 15 साल से म्याऊं में रहकर ही मेहनत-मजदूरी करता था। उनके मुताबिक वह मानसिक रूप से कुछ मंदित भी था। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें