उसावां। एसडीएम दातागंज केबी सिंह, सीओ एसके सिंह ने शनिवार रात छापा मारकर अवैध खनन पकड़ लिया। मौके से बालू भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों को सूचना मिली कि गांव रसूलपुर के पास सोत नदी में बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है। रात करीब डेढ़ बजे दोनों अधिकारियों ने फोर्स के साथ मौके पर छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन में लगे लोग भाग निकले। यहां मौके से बालू भरे चार ट्रॅक्टर-ट्रॉली पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिए। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालकों के पास कोई कागज नहीं मिले है। ट्रैक्टर-ट्रॉली किसके हैं, इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो