फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फर्जी दस्तावेज पेश कर लोन निकालने और फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम कराने के मामले में सीजेएम ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सीजेएम राकेश कुमार तिवारी ने सरदार नगर थाना भमोरा जिला बरेली निवासी यतेंद्र पाल पुत्र रामपाल का 156 (3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए बिल्सी ओरियंटल बैंक के तत्कालीन मैनेजर, फील्ड ऑफिसर और बिल्सी लेखपाल सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। वहीं एक दूसरे मामले में वजीरगंज के गांव बीरमपुर निवासी लखपत का प्रार्थना पत्र भी सीजेएम ने स्वीकार कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। लखपत ने पूर्व प्रभारी सचिव साधन सहकारी समिति वजीरगंज साबिर अली के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें