उझानी (बदायूं)। कस्बे के अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी हारिश पुत्र इकबाल बुधवार शाम शहर से स्कूटी पर दवा लेकर लौट रहा था। रास्ते में एपीएस इंटर नेशनल स्कूल के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की और मोबाइल लूट लिया। उसके बाद दोनों युवक मौके से भाग गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने एक युवक से मोबाइल तो बरामद कर लिया है लेकिन मोबाइल लूटने वाले दोनों युवक नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।