फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उझानी विशाल प्रताप कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक अधिवक्ता को आरोपियों की तरह जबरन थाने में बैठाने, उनसे अभद्रता करने और उनका सामान छीनने के मामले में न्यायालय ने इंस्पेक्टर उझानी विशाल प्रताप सिंह चौहान को तलब किया है। उनके खिलाफ कादरचौक निवासी अधिवक्ता योगेश कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद ने वाद दायर किया है। योगेश कुमार का आरोप है कि विशाल प्रताप सिंह चौहान कादरचौक के एसओ थे। उस समय उनके गांव के एक परिवार में बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बटवारा कराने के लिए उन्हें बुलाया गया था। उन्होंने नियमानुसार बंटवारा कराने की कोशिश की थी, लेकिन उनके बीच बात नहीं बनी। उस परिवार के लोगों में आपस में विवाद हो गया। बात पुलिस तक पहुंच गई तो पुलिस उन्हें थाने ले गई। इस पर उन्हें भी थाने जाना पड़ा लेकिन एसओ विशाल प्रताप सिंह ने उनके साथ ही अभद्रता कर दी। उनका सामान छीन लिया और मुजरिमों की तरह व्यवहार किया। अगले दिन वह जमानत पर छूटकर घर पहुंचे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी थी लेकिन एसओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हारकर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें