बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता नेमवती (28) पत्नी वीकेश यादव शनिवार रात घर में ही सो रही थी। रात किसी समय उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले सुबह उठे तो उन्होंने नेमवती को मृत पाया। सूचना पर विवाहिता के पिता सुरेश पुत्र मुंशी लाल निवासी गांव अरौद्रनपुर थाना धनारी (संभल) पहुंच गए। बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन पिता ने कोई रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।