फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : किंग्स इलेेवन ने ब्लैक पैंथर को दी मात

विज्ञापन
एसके इंटर कॉलेज में क्रिकेट मैच में शॉट मारते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही जूनियर जीएस हीरो प्रीमियर लीग के तीसरे दिन किंग्स इलेवन और ब्लैक पैंथर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें किंग्स इलेवन विजयी रही।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान पर किंग्स इलेवन के कप्तान नितिन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में टीम दो विकेट के नुकसान पर 189 रन बना सकी। विजय कुमार ने 65, दक्ष मिश्रा ने 53 और प्रीत सक्सेना ने 39 रन बनाए। बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक पैंथर की पूरी टीम 17.3 ओवर में 101 रनों पर आउट हो गई।
गर्व माहेश्वरी ने 33, निखिल ने 14, सचिन ने 13 रन बनाए। किंग्स इलेवन की ओर से विनीता यादव ने तीन ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने जीएस हीरो कप टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक अपने नाम की। दृश्य शर्मा ने दो, नितिन, शिवम, कृष्ण, आदित्य को एक-एक विकेट मिला। इस दौरान एसोसिएशन सचिव संतोष कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें