मुजरिया के कटैया अलीगंज में जादू के कारनामे दिखाकर लोगों को जागरूक करते जादूगर। संवाद
बदायूं। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड और नाबार्ड की ओर से आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जादूगर आसाराम ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को जादू के कारनामे दिखाकर वाहवाही लूटी।
जिला सीतापुर से आए जादूगर आसाराम ने अपने सहयोगी रंजीत और मनोज के साथ जादू की कला का प्रदर्शन कर सबको हंसने को मजबूर कर दिया। वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता में यह संदेश भी दिय कि महिलाओं के समूह के माध्यम से पैसा इकट्ठा कर रोजगार किया जा सकता है। भैंस खरीदकर दूध बेचने का रोजगार, बैंक संबंधी और मोबाइल पर खाते के संबंध में किसी को ओटीपी नहीं बताने के बारे में जागरूक किया गया। गांव के बच्चों, महिलाओं को सचिव द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। संवाद