फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में एक को चार साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गैंगस्टर एक्ट के करीब 14 साल पुराने मामले में स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट उदयभान सिंह ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए चार साल कैद और पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। इस्लामनगर एसओ रहे पंकज लवानिया ने 19 अप्रैल 2009 को पप्पू निवासी मोहल्ला कुम्हारान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह चमन उर्फ चांद मियां और इकरार के साथ असंगठित गिरोह चलाता है। पुलिस ने विवेचना के बाद पप्पू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट उदयभान सिंह ने सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी पाया। उसको चार साल कैद और पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिलीप कुमार गुप्ता ने पैरवी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें